मूंग का पानी पीने से क्या फायदा होता है?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 14:18

मूंग दाल का पानी पीने के 7 फायदे-Benefits Of Drinking Moong Dal Water In Hindi :-

वजन कम करने में मददगार

अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको मूंग दाल के पानी का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। साथ ही मूंग दाल के पानी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जो वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

टॉक्सिन्स निकलते हैं बाहर

शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। लेकिन अगर आप मूंग की दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स (Toxins) बाहर निकलते हैं। जिससे शरीर स्वस्थ रहता है।

शरीर में बनी रहती है एनर्जी

शरीर में कमजोरी महसूस होने पर मूंग दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन, प्रोटीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में एनर्जी (Energy) बनाए रखने में मदद करता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए मूंग दाल के पानी का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें फाइबर पाया जाता है, इसलिए अगर डायबिटीज के मरीज अगर मूंग दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मूंग दाल का पानी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए अगर आप मूंग दाल के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बच सकते हैं।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

पाचन (Digestion) से जुड़ी समस्या होने पर मूंग दाल के पानी का सेवन लाभकारी साबित होता है। क्योंकि मूंग दाल का पानी फाइबर से भरपूर होता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, अपच जैसी ससम्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

मूंग दाल के पानी का सेवन स्किन (Skin) को भी कई लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मूंग दाल का पानी विटामिन से भरपूर होता है, साथ ही इसके सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info